सोनिया की दिल्ली की सभी सीटों पर गठबंधन को जिताने की अपील

नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव बताते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मतदाताओं से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की है।

श्रीमती गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है और संविधान तथा लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इसलिए इंडिया गठबंधन को वोट देकर जिताना है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाना है।

उन्होंने कहा “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।”

कांग्रेस नेता ने कहा “आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए। जय हिन्द।”

Next Post

साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी को स्वर्गीय डॉ मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान- 2024

Thu May 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल: मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित स्व.डॉक्टर मूलाराम जोशी स्मृति उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा पुरस्कार चयन समिति द्वारा हाल ही में की गई है।   […]

You May Like