शर्मा 24 से 30 मई तक झारखंड प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 23 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 24 से 30 मई तक झारखंड प्रवास पर रहेंगे।

वे अपने प्रवास के दौरान देवघर, दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री शर्मा 7 दिनों तक झारखंड के देवघर, दुमका एवं गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा एवं विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे।

श्री शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बूथ मैनेजमेंट से वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिल चुका है।

इस लोकसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश में बूथ मैनेजमेंट से बहुत बेहतर परिणाम आने वाले हैं।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने श्री शर्मा के बूथ मैनेजमेंट के अनुभव का लाभ झारखंड में पार्टी को मिले, इसके लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश अध्यक्ष झारखंड के देवघर, दुमका एवं गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने के साथ ही बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे।

Next Post

स्मृति ईरानी ने दिल्ली में किया रोड शो

Thu May 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को दिल्ली में रोड शो किया और दावा किया कि भाजपा सभी सातों सीटें […]

You May Like