यांगून में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

यांगून, 21 अगस्त (वार्ता) म्यांमार के यांगून शहर में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी।

म्यांमार के मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग (डीएमएच) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार लगभग आज पूर्वाह्न नौ बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किय गये।

भूकंप का केंद्र यांगून क्षेत्र के कुंगयांगून शहर से लगभग 28 मील दक्षिण-पूर्व में 16.08 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.22 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीनी स्तर से 28 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूकंप से किसी के हताहत और संपत्ति के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आयी है।

Next Post

फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत करवाने वाला फरार आरोपी 3 साल बाद दबोचा

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर: फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर अपराधियों की जमानत कराने वाले गिरोह से जुड़ा एक और आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि अब तक इस प्रकरण में 41 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिन्होंने मिलकर […]

You May Like

मनोरंजन