चीन ने अफ़ग़ानिस्तान-पाक से आतंकवाद पर चर्चा की

काबुल, 21 अगस्त (वार्ता) चीन के विदेश मंत्री यांग वी ने कहा है कि आम सहमति पर आधारित व्यापक उपायों से आतंकवाद के मूल कारणों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह बात यहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान से साथ त्रिपक्षीय बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि तीनों पक्षों को सहयोग विस्तार, सुरक्षा वार्ता तंत्र, कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सहयोग को गहरा करते हुए अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के प्रयासों को मज़बूत करना चाहिए।

चीन, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच छठी त्रिपक्षीय बातचीत में चीनी विदेश मंत्री और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य वांग यी के अलावा अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार भी शामिल हुए।

इस वार्ता में श्री वांग ने कहा कि चीन, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के साथ विश्वास को गहरा करने, एक-दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर समर्थन देने, इस क्षेत्र में किसी भी बाहरी ताकत के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने आगे कहा कि चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी संगठन या व्यक्ति का कड़ा विरोध करने को तैयार है जो एक-दूसरे की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुँचाती हैं।

उन्होंने बताया कि चीन और पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के स्थिरीकरण और पुनर्निर्माण के प्रयासों के साथ-साथ उसके विदेशी संबंधों के विस्तार में सहायता करने में मदद की है और वह बहुपक्षीय मंचों पर अफ़ग़ानिस्तान के हितों की वकालत करना जारी रखेगा,

श्री मुत्ताकी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहरा करने, समन्वय और सहयोग को मज़बूत करने और अधिक त्रिपक्षीय सहयोग की आशा करता है।

श्री डार ने कहा कि त्रिपक्षीय सहयोग में अपार संभावनाएँ हैं और साझा विकास के लिए इसे और सशक्त करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी होने के नाते, पाकिस्तान अफ़ग़ान शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने, वहां पर आजीविका सुधारने में योगदान देने को तैयार है। उन्होंने तीनों पक्षों से सीमा पार आतंकवादी हमलों सहित सभी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने का भी आह्वान किया।

 

 

Next Post

यांगून में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

Thu Aug 21 , 2025
यांगून, 21 अगस्त (वार्ता) म्यांमार के यांगून शहर में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी। म्यांमार के मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग (डीएमएच) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार लगभग आज पूर्वाह्न नौ बजकर 28 मिनट पर भूकंप […]

You May Like