रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूत, 87.07 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता) शेयर बाजारों में लगातार तेजी से रुपया बुधवार को छह पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.07 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। मंगलवार को यह 26 पैसे की मजबूती के साथ 87.13 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गयी थी।

रुपया आज 3.50 पैसे नीचे 87.1650 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन उसके बाद लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। एक समय यह 86.9825 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंत में छह पैसे की मजबूती से साथ 87.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी से रुपये को बल मिल रहा है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी रहने से भी रुपया मजबूत हुआ है।

Next Post

गेहूं महंगा, चावल सस्ता, दालों-खाद्य तेलों में तेजी

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव टूट गये जबकि गेहूं में तेजी देखी गयी। चीनी के भाव में लगभग टिकाव रहा जबकि दालें और खाद्य तेल महंगे हो गये। विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल […]

You May Like