नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, फरारी में मदद पर पिता को भी पकड़ा

इंदौर: कई महीनों से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी दुष्कर्म आरोपी प्रिंस को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर आरोप है कि उसने गांव की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया था. फरारी के दौरान आरोपी को उसके पिता विजय द्वारा संरक्षण दिया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में गठित विशेष टीम आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी 20 वर्षीय प्रिंस पिता विजय भुसारे, निवासी ग्राम ककरिया, थाना हरनगांव, जिला देवास को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है.

Next Post

लव जिहाद प्रकरण पर इछावर में तनाव, दूसरे दिन भी बाजार रहे बंद

Tue Aug 19 , 2025
इछावर। लव जिहाद के मामले को लेकर इछावर में आक्रोश का माहौल बरकरार है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन नगर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। हिन्दू संगठनों के आव्हान पर हुए अनिश्चितकालीन बंद को व्यापारियों ने व्यापक समर्थन देते हुए दुकानें, होटल, गुमठियां और ठेले बंद रखे। […]

You May Like