निरहुआ की फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की बहुप्रतीक्षित फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म बलमा बड़ा नादान 2 के ट्रेलर में निरहुआ का नया और अनोखा अंदाज़ देखने को मिल रहा है। उन्होंने फिल्म में एक पागल का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। निरहुआ के अभिनय की झलक ट्रेलर में ही देखने को मिल रही है, जिससे दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ गई है। फिल्म की अभिनेत्री ऋचा दीक्षित भी ट्रेलर में दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।

निरहुआ ने कहा कि यह फिल्म मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। फिल्म में मेरा जो किरदार है, वह काफी अलग तरीके का है, जिसको किरदार निभाना आसान नहीं था, लेकिन निर्देशक महम्मूद आलम और पूरी टीम की मेहनत से यह संभव हुआ। दर्शकों का जो प्यार मुझे ट्रेलर पर मिल रहा है, वह वाकई खास है। मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

फिल्म “बलमा बड़ा नादान 2” का निर्माण महम्मूद आलम और समीर आफताब ने किया है, जबकि निर्देशन का जिम्मा महम्मूद आलम ने संभाला है। फिल्म को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन और राजकुमार सिंह ने प्रस्तुत किया है। इस फिल्म में निरहुआ और ऋचा दीक्षित के साथ संजय पांडे, विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख, अंजली चौहान और अनुप अरोड़ा जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

Next Post

जन्माष्टमी पर निकाला भव्य चल समारोह

Sun Aug 17 , 2025
सीहोर.यादव समाज के तत्वाधान में श्री कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गई. इस मौके पर भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई. इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने कोतवाली चौराहे पर मंच बनाकर चल समारोह अध्यक्ष लक्ष्मण यादव सहित समस्त शामिल श्रद्धालुओं […]

You May Like