अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता मानकों का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला थाना बना पन्ना

पन्ना:पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्ण एस. थोटा के मार्गदर्शन में, पन्ना पुलिस का कोतवाली थाना अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता मानकों से प्रमाणित होकर आइ एस ओ 9001: 2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला जिला का पहला प्रमुख थाना बन गया है। यह सम्मान क्वालिटी रिसर्च आर्गनाइजेशन जैसी अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्थाओं के सहयोग से प्रदान किया गया है।

इस प्रमाण पत्र का अर्थ है कि कोतवाली पुलिस थाना अब अपनी कानून व्यवस्था, सामुदायिक सेवा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट वैश्विक मानकों के अनुसार कार्य कर रहा है। जिले की अन्य पुलिस इकाइयों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण एवं मापदंड है ।पुलिस अधीक्षक पन्ना ने इस उपलब्धि पर थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रोहित मिश्रा की प्रशंसा करते हुये कहा, यह सम्मान समस्त पुलिसकर्मियों की निष्ठा, लगन और टीम वर्क का परिणाम है।

Next Post

सत्यन गणशेखरन ने जीता डब्ल्यूटेटे फीडर विएंतियाने पुरुष एकल का खिताब

Sat Aug 16 , 2025
विएंतियाने (लाओस) 16 अगस्त (वार्ता) भारत के सत्यन गणशेखरन ने डब्ल्यूटेटे फीडर विएंतियाने 2025 टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता। लाओस के आईटीईसीसी मॉल में शुक्रवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज […]

You May Like