सत्यन गणशेखरन ने जीता डब्ल्यूटेटे फीडर विएंतियाने पुरुष एकल का खिताब

विएंतियाने (लाओस) 16 अगस्त (वार्ता) भारत के सत्यन गणशेखरन ने डब्ल्यूटेटे फीडर विएंतियाने 2025 टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता।

लाओस के आईटीईसीसी मॉल में शुक्रवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने फाइनल में जापान के विश्व नंबर 95 रयोइची योशियामा को 3-0 (11-4, 11-6, 12-10) से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 25 मिनट तक चला।

टूर्नामेंट की शुरुआत में दूसरे वरीयता प्राप्त जी. सत्यन ने पहले राउंड में लाओस के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी अनाने वोंगसा को 3-0 (11-5, 11-4, 11-7) से हराया। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर के ली एल्सवर्थ को 3-1 (3-11, 11-2, 11-7, 11-7) और हमवतन अक्ष पॉल को कड़े मुकाबले में 3-2 (11-9, 11-4, 4-11, 10-12, 11-8) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में सत्यन ने हांगकांग के क्वान टो यिउ को 3-0 (11-3, 11-5, 12-10) से मात दी।

यह सत्यन का पिछले साल डब्ल्यूटेटे फीडर बेरूत में मानव ठक्कर को हराने के बाद पहला एकल खिताब है। पिछले महीने सत्यन ने अक्ष पॉल के साथ मिलकर डब्ल्यूटेटे कंटेंडर लागोस में पुरुष युगल खिताब भी जीता था।

सत्यन ने इस टूर्नामेंट में अनिर्बाण घोष के साथ पुरुष युगल में भी हिस्सा लिया। चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने प्री-क्वार्टरफाइनल में हांगकांग के यिक मैन पाउ और चुन कित चोय को 3-2 (14-12, 10-21, 11-5, 6-11, 11-6) से हराया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने सऊदी अरब के ओलंपियन अली अलखद्रावी और अब्दुलअजीज बु शुलैबी को 3-2 (8-11, 11-9, 11-5, 8-11, 11-7) से मात दी। वहीं सेमीफाइनल में उन्हें हांगकांग के मैन हो क्वान और हॉन मिंग ली से 3-1 (11-9, 11-6, 2-11, 11-8) से हार का सामना करना पड़ा।

 

 

Next Post

अमेरिकी आयात शुल्क: स्टालिन ने व्यापार पर संकट को लेकर मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

Sat Aug 16 , 2025
चेन्नई 16 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अमेरिका के भारतीय वस्तुओं पर लगाये गये 50 प्रतिशत आयात शुल्क से प्रदेश के व्यापार पर आये संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने और इससे निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का शनिवार को […]

You May Like