
1 अगस्त 2025 से लागू हुआ नया नियम, मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के नए ग्राहकों को होगा सीधा असर।
नई दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता): HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए नए बचत खातों के लिए न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस (AMB) को बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। इसका मतलब है कि मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में नए खाताधारकों को अपने खाते में हर महीने कम से कम ₹25,000 का औसत बैलेंस बनाए रखना होगा, वरना जुर्माना देना पड़ेगा।
यह बदलाव, हालांकि, केवल नए बचत खातों पर लागू होता है, जिन्हें 1 अगस्त के बाद खोला गया है। पुराने ग्राहकों के लिए न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता अभी भी पहले जैसी ही है, जो शहरी क्षेत्रों के लिए ₹10,000 और अर्ध-शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए क्रमशः ₹5,000 और ₹2,500 है। बैंक के इस कदम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी बैंकों की नीतियों में एक बड़ा अंतर दिख रहा है।
