चावल-गेहूँ सस्ता, दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़, चीनी नरम

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल और गेहूँ की औसत कीमतों में गिरावट रही। इनके अलावा चीनी भी सस्ती हुई। खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 33 रिंगिट चढ़कर 4,435 रिंगिट प्रति टन बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53.56 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 10 रुपये घटकर 3,825.20 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूँ भी सात रुपये की गिरावट के साथ 2,832.71 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। आटा करीब आठ रुपये सस्ता हुआ और 3,286.06 रुपये प्रति क्विंटल पर बोला गया।
सरसों तेल औसतन 16 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। मूँगफली तेल में 29 रुपये की तेजी रही। वनस्पति 78 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। पाम ऑयल 22 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल में चार रुपये की मामूली गिरावट देखी गयी। सोया तेल करीब नौ रुपये प्रति क्विंटल फिसला।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत करीब चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 10 रुपये नरम हुई जबकि तुअर दाल 20 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल में 10 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी रही। दाल मूँग भी आठ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव लगभग स्थिर रहे। वहीं, चीनी सात रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

Next Post

बैंकिंग, ऑटो सेक्टरों में लिवाली से 304 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Wed Aug 13 , 2025
मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) ट्रंप-पुतिन वार्ता में युक्रेन संघर्ष पर विराम की संभावनाओं के बीच विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। प्रमुख सूचकांकों में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 304.32 अंक (0.38 प्रतिशत) की तेजी में 80,539.91 अंक पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।