पार्वती नदी में मां-बेटे को बचाने कूदी महिला और किशोर की मौत

गुना। चांचौड़ा क्षेत्र के रामपुरा गांव में मंगलवार शाम पार्वती नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव में बहने से एक महिला और 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सपना मीणा नदी किनारे कपड़े धो रही थी, जबकि उसका बेटा अतुल मीणा (12) और अंकित केवट (12) पानी में नहा रहे थे। नहाते समय अंकित गहरे पानी में चला गया और बहने लगा। अतुल भी तेज धारा में फंस गया। दोनों को बचाने के लिए सपना नदी में कूद गई। ग्रामीणों ने अतुल को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन सपना और अंकित डूब गए। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में बुधवार सुबह सपना का शव और दोपहर में अंकित का शव बरामद हुआ। विधायक प्रियंका पेंची ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और प्रशासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। भारी बारिश से नदी का जलस्तर और बहाव दोनों तेज हैं।

Next Post

पुलिस वाहन रैली को कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी

Wed Aug 13 , 2025
भोपाल। पुलिस कमिश्नर ने आज कमिश्नर कार्यालय से पुलिस की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के बड़े चौराहों से होते हुए निकाली गई। रैली का उद्देश्य शहरवासियों में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-जन सहयोग को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान पुलिस […]

You May Like