
सतना। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त 2025 को समय सायं 04 बजे ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर पालिक निगम सतना द्वारा किया जा रहा है।
यह तिरंगा यात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र.02 से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र.01 पर समाप्त होगी। इस ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं एवं इसे ऐतिहासिक बनाने को लेकर ननि में महापौर कक्ष में बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्देशित किया गया है कि रैली में सभी निगम कर्मी सम्मिलित होंगे एवं रैली के दौरान पूर्ण अनुशासन में रहेंगे। सभी राष्ट्रध्वज को रैली के दौरान पूरे सम्मान के साथ रैली मार्ग में ले जाएगें।
महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नगर के गणमान्य नागरिकों, सभी राजनैतिक गैर राजनैतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें।
