खंडहर बना विद्यालय, असामाजिक गतिविधियों का अड्डा

शोभापुर। ग्राम के मध्य स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो गया है, जहां असामाजिक गतिविधियां निरंतर जारी हैं। क्षेत्र के विधायक विजयपाल सिंह के हालिया दौरे के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या यह शिक्षा का मंदिर फिर अपने अस्तित्व को पा सकेगा। प्रशासन को इस समस्या की जानकारी पत्रकारों द्वारा समय-समय पर दी जाती रही है, पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। हाल ही में यहां कुछ नाबालिगों द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब गांववासियों को उम्मीद है कि विधायक का यह दौरा असामाजिक घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम का संकेत है।

 

Next Post

यूरिया कब मिलेगी पता नहीं, खाद के लिये किसान दर - दर भटक रहा

Tue Aug 12 , 2025
इटारसी।यूरिया के लिए एक हजार से अधिक किसान खेड़ा स्थित डीएमओ कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आ रहे, लाइन में लगते और वापस चले जाते। आज फिर आए हैं। इस विषय में डीएमओ कार्यालय के संतोष जोहर का कहना है कि आज एक हजार टोकन […]

You May Like