
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शून्य पर आउट हुए बाबर, सोशल मीडिया पर फैंस ने किया ट्रोल।
त्रिनिदाद, 11 अगस्त (वार्ता): पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शून्य पर आउट होकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 63 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी फॉर्मेट में उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। इस खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं, खासकर तब जब वह विराट कोहली को बल्लेबाजी पर ज्ञान दे चुके हैं।
बाबर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक अगस्त 2023 में एशिया कप में नेपाल के खिलाफ आया था। इसके बाद से, वह लगातार बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में, पाकिस्तान की पारी के नौवें ओवर में, वह सिर्फ 3 गेंद खेलकर जेडेन सील्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। बाबर की इस खराब फॉर्म से पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भी असर पड़ रहा है।
