दिग्विजय सिंह ग्वालियर आए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले

ग्वालियर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज पूर्वान्ह एक दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए। ग्वालियर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी की। दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी मातुश्री के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके बाद उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वे आज ही बाल भवन में “मोहब्बत की दुकान” संस्था के कार्यक्रम में शरीक होंगे।

Next Post

गोरखपुर के थोक व्यापारी ने शिवपुरी की कंपनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, जान से मारने की धमकी

Sun Aug 10 , 2025
शिवपुरी: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक थोक व्यापारी ने शिवपुरी की सोहिल एंड कंपनी और उसके संचालकों पर 2 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी नासिर अली, जो दिनेश गुप्ता एंड कंपनी के नाम से सब्जियों का थोक व्यापार करते हैं ने बताया कि […]

You May Like