लोहे की सलाखों के बीच गूंजी राखी की गूंज

सीधी। पड़रा स्थित जिला जेल में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व विशेष अंदाज में मनाया गया। 267 बहनें अपने कैदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने पहुंचीं। जेलर कृष्ण कुमार तिवारी के निर्देशन में एक बार में सात बहनों को ही मिलने की अनुमति दी गई, जिससे सुरक्षा व व्यवस्था बनी रहे। सभी पूजा व खाद्य सामग्री जेल कैंटीन से लेकर जांच के बाद ही अंदर ले जाई गई। बाहरी सामान लाने पर रोक थी। बहनों के आगमन से जेल परिसर में भावुक माहौल बन गया और कई कैदियों की आंखें नम हो गईं। यह आयोजन सुरक्षा, अनुशासन और भाई-बहन के प्रेम का अद्भुत उदाहरण बना।

Next Post

त्योहार की खुशियों पर ग्रहण, दो घरों के चिराग बुझने से मातम

Sat Aug 9 , 2025
सीहोर. भाई- बहन के स्नेह पर्व रक्षाबंधन पर दो बहनें अब अपने भाई को कभी राखी नहीं बांध सकेंगी. बीती रात स्टेट हाईवे स्थित नपा के ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई तथा तीन गंभीर घायल […]

You May Like