मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महात्मा गांधी के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत छोड़ो वीरों का साहस और बलिदान देशभक्ति और राष्ट्र की स्वतंत्रता के प्रति समर्पण का एक ज्वलंत उदाहरण है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट एक संदेश में कहा, “हम उन सभी वीरों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होंने बापू के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। उनके साहस ने देशभक्ति की एक ऐसी चिंगारी जलाई जिसने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अनगिनत लोगों को एकजुट किया।”

 

Next Post

ट्रम्प अगले सप्ताह अलास्का में पुतिन से मिलेंगे

Sat Aug 9 , 2025
वाशिंगटन, 09 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए संभावित शांति समझौते की शर्तों का पूर्वावलोकन करने के बाद अगले शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। श्री ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्रुथ पर […]

You May Like