मंदिर में मनाया गया फिल्म महावतार नरसिम्हा की सफलता का जश्न!

मुंबई, (वार्ता) क्लीम प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’, की सफलता का जश्न मंदिर में मनाया गया।

फिल्म महावतार नरसिम्हा ,जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया है, बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख रही है। यह फिल्म देशभर के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और एक हिट फिल्म से आगे बढ़कर अब रिकॉर्ड तोड़ धमाका बन गई है। जब फिल्म इतिहास रच रही है, तब मेकर्स ने एक अनोखे तरीके से इसकी सफलता का जश्न मंदिर में मनाया। ‘महावतार नरसिंम्हा’ की जबरदस्त कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए टीम ने एक ऐसा रास्ता चुना जो पहले कभी नहीं देखा गया। पहली बार किसी फिल्म की सक्सेस मीट मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में हुई। इस मौके पर होम्बले फिल्म्स के को-फाउंडर चालुवे गौड़ा, अनिल ठडानी, निर्देशक अश्विन कुमार और प्रोड्यूसर शिल्पा कुमार मौजूद थे। क्लब और पब छोड़कर मेकर्स ने आध्यात्मिक रास्ता अपनाया और भगवान के प्रति आभार जताया।

महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई को रिलीज़ किया गया है।

 

Next Post

सतना को मिलेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम: दिसंबर तक बन कर होगा तैयार

Sat Aug 9 , 2025
सतना: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सोनौरा में 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम दिसंबर 2025 तक तैयार होगा. इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस और स्क्वैश टेनिस की सुविधाएं होंगी. यह परियोजना स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय […]

You May Like

Play sound