ग्वालियर बलराम जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष बीज विकास निगम महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 14 अगस्त को कृषि विश्वविघालय के ठेंगड़ी सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। नंदलाल बाल कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष भगवान बलराम की जयंती मनाई जाती है.
जिसमें उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया जाता है एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आह्वान किया है कि भगवान बलराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाए। इस वर्ष भी कृषि विश्वविद्यालय एवं नंदलाल बाल कल्याण समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। बैठक में शीतला माता के महंत कमल सिंह भगत, पूर्व जनपद सदस्य हीरालाल राठौर, गिरिराज गुर्जर, सरपंच जितवार सिंह गुर्जर, घनश्याम पांडे, मनोज यादव पार्षद आदि उपस्थित थे।
