अब वॉट्सऐप पर भी मिलेगी नगर निगम की ऑनलाइन सेवाएं

ग्वालियर: नगर निगम ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया है। अब नागरिक वाट्सऐप चैटबोट के माध्यम से विभिन्न नगरीय सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस नवीन पहल से लोगों को घर बैठे ही अपने शहर की सुविधाओं तक पहुंच मिलेगी। यह जानकारी निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दी।निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगर निगम द्वारा व्हाट्सएप चैटबोट सेवा चालू की गई है.

जिसमें उपभोक्ता अपनी संपत्ति कर एवं जलकर की आईडी को एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को लिखकर अपना संपत्ति कर एवं जलकर की बकाया राशि देखना एवं अपना कर भी ऑनलाइन जमा कर सकता है। यह वाट्सऐप चैटबोट 24 घंटे उपलब्ध रहेगा, जिससे नागरिकों को किसी भी समय सूचना और सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा होगी। वाट्सऐप चैटबोट के माध्यम से सम्पत्तिकर एंव जलकर का भुगतान, शासन की योजनाओं की जानकारी, विभागीय कार्यालय की जानकारी, आपातकालीन नम्बर, महत्वपूर्ण लिंक्स और अतिरिक्त सेवाओं का लाभ आमजन ले सकते हैं।

Next Post

डम्फर ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, पैदल चल रहे 2 कावड़ियों की मौत,9 घायल

Fri Aug 8 , 2025
सिवनी: जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर गरठिया ग्राम के समीप नेशनल हाइवे 44 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पैदल चल रहे कबाड़ियों के पीछे चल रहे ट्रेक्टर को एक तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दी जिसके कारण 2 क़ाबडियो की मौत हो […]

You May Like