नर्मदा शुद्धिकरण की गूँज: कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

​नर्मदापुरम। नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नालों को डायवर्ट करने की माँग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी माँगों को मजबूती से रखा।

​प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त कलेक्टर श्री पाण्डेय एवं एसडीएम जय सोलंकी से भेंट की। कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने हेतु समय दिलाने का अनुरोध किया। हालांकि, प्रशासन द्वारा समय दिलाने में असमर्थता व्यक्त करने के बाद, नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम (ADM) को ही सौंप दिया।

Next Post

तोड़फोड़-पथराव और आगजनी के बाद तराना में शांति

Sat Jan 24 , 2026
उज्जैन। मामूली विवाद के बाद तराना में फैला सांप्रदायिक तनाव शनिवार को शांत हो गया, बावजूद इसके पुलिस बल तैनात रखा गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हमले में शामिल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। […]

You May Like