रक्षाबंधन पर सड़क सुरक्षा का संदेश

भोपाल: व्यापम चौराहा पर आज Ekaa Welfare Foundation ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक रक्षासूत्र सुरक्षा के नाम रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाया। फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा बग्गा ने कहा कि राखी केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपनों की सुरक्षा का वादा है।

लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और ट्रैफिक पुलिस ने भाग लिया। अंत में राखियाँ, सुरक्षा संदेश वाले स्टिकर्स और जागरूकता सामग्री वितरित कर सुरक्षित यात्रा का संकल्प दिलाया गया।

Next Post

जम्मू कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

Fri Aug 8 , 2025
‘अनुच्छेद’ ‘370’ के ‘बाद’ का ‘पहला’ ‘बड़ा’ ‘मामला’, ‘सुप्रीम’ ‘कोर्ट’ ‘का’ ‘फैसला’ ‘होगा’ ‘अहम’, ‘क्या’ ‘होगा’ ‘भविष्य’? नई दिल्ली, 08 अगस्त 2025 : जम्मू-कश्मीर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट में आज एक अहम मामले की सुनवाई हो रही है, जिसमें जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का […]

You May Like