अमेरिका के एरिज़ोना में विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत

एरिज़ोना, 06 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में एरिज़ोना प्रांत के नवाजो नेशन में बुधवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी।

नवाजो नेशन पुलिस ने फेसबुक पर बताया, “दुर्यघटना के समय यह छोटा विमान पास के एक अस्पताल से एक मरीज को लेने जा रहा था।” पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना अपराह्न करीब 12:40 बजे एरिज़ोना के चिनले के पास हुयी।

सीएनएन न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में नवाजो पुलिस के हवाले से बताया, “हम पीड़ितों के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि विमान बीचक्राफ्ट 300 था, जो नवाजो नेशन के चिनले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एनटीएसबी की प्रवक्ता सारा टेलर सुलिक ने सीएनएन को बताया, “एनटीएसबी के जांचकर्ता घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और आज रात उनके पहुंचने की उम्मीद है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जांचकर्ता घटनास्थल का दस्तावेज़ीकरण और विमान की जांच शुरू करेंगे। इसके बाद विमान को आगे के मूल्यांकन के लिए एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।” एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

 

 

Next Post

MP Weather: आज भिंड मुरैना और श्योपुर में बारिश, 40 Km की रफ्तार से चलेगी हवा

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल। मप्र के भिंड, मुरैना, श्योरपुरकलां सहित जिलों में बुधवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, आगर, मंदसौर, बैतूल, हरदा, खंडवा, […]

You May Like