नैगुंवा रोड से अवैध कट्टा सहित युवक गिरफ्तार

छतरपुर: थाना महाराजपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नैगुंवा रोड कॉलेज के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी तलाशी में एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ डब्बू चौरसिया, पिता गुलाब चौरसिया, निवासी वार्ड क्रमांक 6 महाराजपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।

खास बात यह रही कि आरोपी की अवैध हथियार के साथ एक फोटो कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी, जिससे उसकी गतिविधियों पर पहले से संदेह बना हुआ था।पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

अब तक 380 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ मामलों में हथियार निर्माण की अवैध फैक्ट्रियों पर भी छापेमारी की गई है।इस कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह, उप निरीक्षक बीदू विश्वास, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक शिवम राजा, जयकुमार व अनीश की सक्रिय भूमिका रही।

Next Post

कुक्षी में कावड़ यात्रा: पटवारी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शरीक हुए

Sun Aug 3 , 2025
कुक्षी: पूर्व मंत्री एवं विधायक हनी बघेल द्वारा धार्मिक आस्था से ओतप्रोत कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शिरकत करने पहुंचे। इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल, पांचीलाल मेड़ा सहित अनेक नेता उपस्थित रहे। सभी […]

You May Like