शराब दुकान में हुई चोरी

जबलपुर: शहर के बरगी थाना क्षेत्र में एक शराब दुकान में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शातिर चोर ने दुकान में घुसकर कैश काउंटर से करीब 1 लाख रुपये नकद और कई महंगी शराब की बोतलें चुराईं।

चोर की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शनिवार सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दुकान के भीतर घुसता है, सीधे कैश काउंटर तक पहुंचता है और वहां रखी नकदी को बैग में भरता है। इसके बाद वह शेल्फ से शराब की बोतलें उठाता है और दुकान से फरार हो जाता है। पूरी वारदात चंद मिनटों में अंजाम दी गई।

Next Post

गाजा में इज़रायल के हमले में फ़िलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के एक कर्मचारी की मौत

Sun Aug 3 , 2025
गाज़ा 03 अगस्त (वार्ता) गाजा में इजरायल के हमले में फ़िलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के एक कर्मचारी की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए है। सोसाइटी ने कहा है कि इज़राइली बलों ने रविवार को खान यूनिस स्थित संगठन के मुख्यालय पर हमले के दौरान उसके एक […]

You May Like