विधायक ने किया कृषि उपकरणों के संग्रहालय का अवलोकन

सतना। पूर्व मंत्री,सांसद एवं जिले के नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह जू देव पिथौराबाद पहुंच पद्मश्री बाबूलाल दाहिया द्वारा विकसित किए गए कृषि आश्रित समाज के भूले बिसरे उपकरणों के संग्रहालय के साथ ही विलुप्त प्रायः परम्परागत अनाज के बीज बैंक को भी देखा। विधायक श्री सिंह ने कृषि आश्रित समाज के भूले बिसरे उपकरणों के संग्रहालय में जाकर वहां संग्रहित कृषि उपकरणों को देखने के साथ ही सभी उपकरण के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली साथ ही धान, गेहूं की विलुप्त प्रायः किस्मों, मोटे अनाज और सब्जियों के बीज देख वे स्तब्ध रह गए। इस दौरान पद्मश्री दाहिया ने कोल और खैरवार समाज के सर्वेक्षण पर लिखी गई पुस्तक को भी भेट किया।

Next Post

कार का गेट अचानक खोलने से बच्चा घायल

Fri Aug 1 , 2025
उज्जैन। बेगमबाग निवासी नदीम पिता मोहम्मद नासीर उम्र 8 वर्ष एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि नदीम अपने पिता मोहम्मद नासिर और मां नबिया के साथ बाइक से फ्रीगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन क्षीरसागर क्षेत्र […]

You May Like