दिल्ली में अब नहीं हटायी जायेंगी झुग्गियां : रेखा

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी में अब कोई भी झुग्गियां नहीं हटायी जायेंगी और इसके लिए रेलवे तथा दिल्ली विकस प्राधिकरण(डीडीए) सहित सभी सरकारी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि अगर विकास कार्य आदि को लेकर झुग्गी हटाई भी जाती है, तो उन्हें पहले वैकल्पिक आवास दिया जाएगा। राजधानी के बाहरी इलाकों में सालों पहले बने करीब 50 हजार मकानों को संवारकर उन्हें झुग्गी वालों को देने का निर्णय कर लिया गया है। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो सरकार झुग्गी बस्तियों पर बनी नीति में बदलाव करेगी और झुग्गी वालो का आवास बचाने के लिए कोर्ट भी जाएगी।

उन्होंने कहा , “दिल्ली में बसी झुग्गियां देश की राजधानी का एक अनिवार्य अंग हैं। इनका दिल्ली में वर्षों से निवास हैं। विपक्षी पार्टी ने हमेशा से ही झुग्गी वालों को वोट बैंक की राजनिति में फंसाए रखा है, लेकिन हमारी सरकार उनको सही मायनों में दिल्ली का निवासी बनाने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। इस मसले पर विभिन्न विभागों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं और झुग्गी वालों को स्थायित्व देने के लिए ठोस निर्णय लिए जा रहे हैं। ”

मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार का स्पष्ट मत है कि अब राजधानी में कोई भी झुग्गी हटाई नहीं जाएगी। इसके लिए रेलवे, डीडीए सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर लिए गए हैं । हमारी सरकार का स्पष्ट मत है कि अगर विकास कार्य या अन्य किसी मसले को लेकर झुग्गी हटेगी तो उसे पहले वैकल्पिक आवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि झुग्गी वालों को बचाने के लिए अगर नियमों में बदलाव भी करना पड़ा तो सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी।

 

 

 

Next Post

अमेरिका-भारत साझेदारी ने कई चुनौतियों का सामना किया है, संबंध मजबूत बने रहेंगे: विदेश मंत्रालय

Fri Aug 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क और रूस से तेल खरीदने पर दंडात्मक शुल्क लगाये जाने की घोषणा के बीच भारत ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को साझा हितों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित बताते हुए उम्मीद जतायी है कि ये संबंध मजबूत […]

You May Like