आधी रात बदमाश ने चलाई गोली

नरसिंहपुर: करेली में बीती रात 12 बजे मामूली विवाद पर प्रकाश ठाकुर नामक बदमाश ने अमित भाटिया को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए, देखा तो अमित के पैर में गोली लगी है और वह गिरा है। लोगों ने अमित को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर अमित को भरती कर लिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रकाश ठाकुर का अमित भाटिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि प्रकाश ने अमित पर फायर किया और भाग गया। गोली चलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने अमित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। घायल अमित भाटिया का कहना है कि प्रकाश ठाकुर ने मुझे गोली मारी है, पहले दो-तीन बार हवाई फायर किया और फिर मुझे पैर में गोली मार दी, शायद किसी ने मुझे करने की सुपारी दी होगी।

क्योंकि वह सुपारी किलर है। क्योंकि न मेरी उससे दोस्ती है और न ही किसी प्रकार की दुश्मनी। अब पुलिस तहकीकात करेगी कि क्यों यह घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Post

चंबल में बाढ़ के बाद पलायन शुरू, तमाम गांवों में भरा पानी, युद्धस्तर पर राहत अभियान

Thu Jul 31 , 2025
मुरैना: चंबल में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने मप्र एवं उप्र के बॉर्डर पर बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ के हालात निर्मित कर दिए हैं। चंबल खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। 133 मीटर से ऊपर जलस्तर पहुंच गया है। चंबल नदी के किनारे बसे गांव […]

You May Like