शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी

भोपाल,  मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री शुक्ल ने कहा है महाशिवरात्रि धार्मिक एवं सामाजिक एकात्मता का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें समुदाय एकजुट होकर शिव की भक्ति का आनंद लेता है। यह पर्व भक्तों में समर्पण, त्याग और तप की भावना का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की है।

Next Post

भिंड में गोली मारकर युवक की हत्या

Fri Mar 8 , 2024
भिण्ड, मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में एक होटल कारोबारी के बेटे की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल कारोबारी विनोद जैन का बेटा प्रणाम जैन (22) घर के चौथे मंजिल पर अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान हमलावर आए और उस […]

You May Like