गेहूँ नरम, चावल महँगा, गुड़-चीनी, दालें महँगी, खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के दाम बढ़ गये जबकि गेहूं में गिरावट रही। गुड़ और चीनी के भाव भी चढ़े। दालों के दाम बढ़े हैं जबकि खाद्य तेलों में उतार चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 34 रिंगिट गिरकर 4,239 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। अमेरिका में सोया तेल वायदा में 0.03 प्रतिशत की तेजी रही और यह 56.01 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 84 रुपये बढ़कर 3,813.84 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गयी। वहीं, गेहूँ 13 रुपये की नरमी के साथ 2,823.83 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 18 रुपये सस्ता होकर 3,282.27 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

सरसों तेल 66 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मूँगफली तेल औसतन 34 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सोया तेल 80 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वनस्पति करीब 30 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 53 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। पाम ऑयल के दाम लगभग स्थिर रहे।

दाल-दलहनों में तेजी रही। दलहन बाजार में मसूर दाल में औसतन 95 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी। चना दाल भी 117 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। तुअर दाल 165 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रही। उड़द दाल का भाव 53 रुपये प्रति क्विंटल और दाल मूँग का 96 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ का औसत भाव करीब 57 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। चीनी भी 30 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।

 

Next Post

हनी ट्रैप मामलाः शिवसेना (यूटीबी) नेताओं ने राज्यपाल को सौंपे सबूत

Tue Jul 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और हनी ट्रैप मामले से जुड़े सबूत सौंपे तथा इसमें शामिल मंत्रियों को कैबिनेट से हटाने की मांग की। शिवसेना (यूटीबी) के नेता अनिल परब ने गृह […]

You May Like