पिकअप एवं बाइक की टक्कर से बाइक सवार की मौंत, दो गंभीर

पन्ना।कोतवाली थाना अंतर्गत दहलान चौकी रानीपुर मार्ग मे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने पर एक युवक पिकअप के पहिए के नीचे आकर कुचल गया, जिसने उसने मौंके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली रोहित मिश्रा ने बताया, पन्ना निवासी गौरी शंकर लखेरा, प्रियांशु त्रिपाठी और श्रवण रिछारिया रानीपुर की ओर बाइक में सवार होकर घूमने गए थे। तीनो घूमकर लौट रहे थे। तभी दहलान चौकी और रानीपुर के बीच बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, पिकअप वाहन की टक्कर के बाद गौरी पहिए के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में गौरी ने मौंके पर ही दम तोड दिया सूचना पाकर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस मौंके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोनों की हालत नाजुक है।

Next Post

ATM फ्रॉड गिरोह: 4 राज्यों से 11 आरोपी गिरफ्तार

Sun Jul 27 , 2025
राजगढ़। जिले में साइबर ठगी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी और एएसपी केएल बंजारे के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अंतरराज्यीय एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है. पचोर, सारंगपुर और जीरापुर थाना क्षेत्रों में बीते एक माह में सिलसिलेवार एटीएम […]

You May Like