ATM फ्रॉड गिरोह: 4 राज्यों से 11 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़। जिले में साइबर ठगी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी और एएसपी केएल बंजारे के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने अंतरराज्यीय एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है. पचोर, सारंगपुर और जीरापुर थाना क्षेत्रों में बीते एक माह में सिलसिलेवार एटीएम ठगी की घटनाओं के बाद पुलिस ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

आरोपी एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करते थे. गिरफ्तार अपराधियों में अकरम उर्फ पप्पू, अमर खान, वसीम अकरम, शाहरुख, जाकिर हुसैन, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, शराफत खान, नासिर, साउद, आजाद और आमिर शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों से दो अर्टिगा कार, एक हुंडई कार, पीओएस मशीन, 11 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और नगदी बरामद की है.

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रेसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर 2500 किलोमीटर तक लोकेशन ट्रैक कर आरोपियों को पकड़ा. यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर जिले की पुलिस की सख्ती और सजगता को दर्शाती है.

Next Post

एक सप्ताह तक उपचार के बाद स्टालिन को मिली अस्पताल से छुट्टी

Sun Jul 27 , 2025
चेन्नई, 27 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को रविवार शाम अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। श्री स्टालिन हल्के चक्कर आने का इलाज कराने के लिए एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। वह अस्पताल से ही आभासी माध्यम से अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर […]

You May Like