रीवा में समर्थन मूल्य पर हुई 955310 क्विंटल गेंहू की खरीद

रीवा, 18 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अब तक 20510 किसानों से 955310 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है।
इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 18 मई तक 20510 किसानों से 955310 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 229 करोड़ 27 लाख 24 हजार रुपए की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 816360 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 148 करोड़ 51 लाख 770 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 25785 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि शासन द्वारा बढ़ा दी गई है। अब निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 31 मई तक गेंहू की खरीद की जाएगी।

Next Post

मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर लू चलने के आसार

Sat May 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 18 मई  मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच राज्य के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मौसम विभाग ने कहीं-कहीं लू चलने की संभावना के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा […]

You May Like

मनोरंजन