स्टूडेंट आइडियल स्कूल में चला नशा मुक्ति का संदेश, सिमरोल पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक

इंदौर: नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना सिमरोल द्वारा स्टूडेंट आइडियल स्कूल, दतोदा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी अमित कुमार, पुलिस स्टाफ, स्कूल संचालक सुनील केलवा, प्राचार्य श्रीमती बबीता शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे.करीब 125 से 150 विद्यार्थियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया और चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से नशा मुक्ति के संदेश को रेखांकित किया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा 30 जुलाई 2025 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी.

उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे और उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही, उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और कहा कि वे स्वयं भी अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह नई पीढ़ी एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी.

Next Post

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल का दतिया दौरा रद्द

Wed Jul 23 , 2025
दतिया: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना का दतिया दौरा रद्द हो गया है। वे अपनी पत्नी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां पहुंचने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद दिल्ली में बदले घटनाक्रम के चलते उपराज्यपाल ने अपना दतिया प्रवास ऐन वक्त […]

You May Like