उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल का दतिया दौरा रद्द

दतिया: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना का दतिया दौरा रद्द हो गया है। वे अपनी पत्नी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां पहुंचने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद दिल्ली में बदले घटनाक्रम के चलते उपराज्यपाल ने अपना दतिया प्रवास ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया।

उनके दौरे को देखते हुए श्री पीतांबरा पीठ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Next Post

शिवपुरी में स्कूल के पास शराब दुकान का संचालन, कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed Jul 23 , 2025
शिवपुरी: कोलारस तहसील के ग्राम खरई के ग्रामीण दो शराब दुकानो के संचालन से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इन्हें बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें से एक शराब दुकान स्कूल के बिल्कुल पास है। दूसरी भी आसपास ही है। इससे शराब […]

You May Like