अहमदाबाद, (वार्ता) ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 जुलाई को खुलेगा।
कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड अपना आईपीओ गुरुवार को खोलेगी। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग एक दिन पहले बुधवार 23 जुलाई को होगी। बिड/इश्यू बंद होन की तारीख सोमवार 28 जुलाई है। कुल इश्यू साइज़ में फेस वैल्यू 10 रुपये वाले इक्विटी शेयर्स का फ्रेश इश्यू शामिल है, जो कुल 759.60 करोड़ रुपये तक का है। इश्यू का मूल्य दायरा 85 से 90 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
कंपनी नेट प्रोसीड्स का इस्तेमाल अपनी और मटेरियल सब्सिडियरी एसआरपी प्रॉस्पेरिटा होटल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों के पूरे या आंशिक भुगतान के लिए करेगी, जिसकी राशि 468.14 करोड़ रुपये है।
