एकल नलजल योजनाओं को पूरा कर ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर करें

रीवा।कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने सीधी तथा सिंगरौली जिले की एकल नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. कमिश्नर ने कहा कि एकल नलजल योजनाओं के कार्य तय समयसीमा में पूरे कराकर इन्हें ग्राम पंचायतों को हैण्डओवर करें. निर्धारित लक्ष्य के अनुसार घरों में नल कनेक्शन करके पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें. जिन पुनरीक्षित नलजल योजनाओं का कार्य कराने के लिए ठेकेदार सहमत हैं उनमें तत्काल कार्य शुरू कराएं. शेष नलजल योजनाओं में टेण्डर की कार्यवाही तत्काल करें. सिंगरौली जिले में 13 नलजल योजनाओं तथा सीधी जिले में 36 नलजल योजनाओं के कार्यादेश तीन दिवस में जारी करें. नलजल योजनाओं के कार्य की सतत मानीटरिंग रखें. निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक यंत्री और उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें. निर्माण एजेंसियों से तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरे कराएं. बैठक में अधीक्षण यंत्री महेन्द्र सिंह ने नलजल योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा सीधी और सिंगरौली जिले के अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

शहीद हरिओम नागर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Tue Jul 22 , 2025
सारंगपुर। मध्यप्रदेश के विधानसभा सारंगपुर क्षेत्र के ग्राम टूटियाहेड़ी निवासी भारतीय सेना के वीर जवान हरिओम नागर को जम्मू-कश्मीर में देशसेवा के दौरान शहीद होने के उपरांत आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह जब पचोर नगर पहुंची तो भारत माता की जय […]

You May Like