किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं अपनी फसल का बीमा

रीवा।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के लिये बीमा पंजीयन प्रारंभ हो गया है. किसान अपनी खरीफ फसल का 31 जुलाई तक बीमा करा सकते हैं. खरीफ मौसम में सभी दलहन, तिलहन फसलों का 2 प्रतिशत प्रीमियम किसान को देना होगा शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जायेगा. उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास यूपी बागरी ने बताया कि योजना के प्रावधान अधिसूचित क्षेत्रो में अधिसूचित फसले उगाने वाले बटाईदारो और कास्तकारो सहित किसान अपनी फसलो का बीमा कवरेज प्राप्त करने हेतु पात्र है. योजना सभी कृषको हेतु स्वैच्छिक रखी गई है. अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषको की फसलो का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जावेगा . अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलो का प्रधानमंत्री फसल बीमा फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की समस्त सहकारी समितियों प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित कामन सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी.) जिले के समस्त बैंक, काप इन्योंरेन्स रैप, फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से एवं कृषक स्वयं फसल बीमा पोर्टल बीमा पर जाकर पंजीयन 31 जुुलाई तक करवा सकते है.

Next Post

बाथरूम निर्माण को लेकर भड़के रिश्ते, भाभी और भतीजे ने मिलकर किया हमला

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. एमआईजी थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में बाथरूम निर्माण को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि भाभी ने अपने बेटे और अन्य परिजनों के साथ मिलकर देवर, देवरानी और सास पर हमला कर दिया. आरोपियों ने मारपीट के साथ घर में […]

You May Like