सदन में विपक्ष को नहीं बालेने दिया जाता : राहुल-प्रियंका

सदन में विपक्ष को नहीं बालेने दिया जाता : राहुल-प्रियंका

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी की लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि सदन में सिर्फ सत्ता पक्ष के लोगों को बोलने दिया जाता है और विपक्ष के लोगों को बोलने से रोका जाता है।

श्री गांधी ने सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सदन में सिर्फ सरकार के लोगों को बोलने दिया जाता है, लेकिन विपक्ष को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा “मैं नेता विपक्ष हूं, सदन में बोलना मेरा हक है लेकिन मुझे भी बोलने नहीं देते हैं।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि अगर सरकार हर विषय पर बात करने को तैयार है तो चर्चा करे, लेकिन ये लोग नेता विपक्ष को बोलने नहीं देते।

Next Post

चावल, दालें महंगी, खाद्य तेलों में मिश्रित रुख

Mon Jul 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) घरेलू जिंस बाजारों में सोमवार को चावल, दालों और चीनी के दाम बढ़ गये। गेहूँ और गुड़ में मंदी रही जबकि खाद्य तेलों के भाव में उतार-चढ़ाव रहा। घरेलू थोक बाजारों में ग्राहकी आने से चावल की औसत कीमत 84 रुपये बढ़कर 3,802.93 रुपये प्रति […]

You May Like