मुंबई, (वार्त) प्रसिद्ध पंजाबी गायक निंजा ने अपना बहुप्रतीक्षित इंडी पॉप सिंगल ‘हीर’ रिलीज़ कर दिया है।
ट्रैक हीर में निंजा और शहनाज़ अख्तर की दमदार आवाज़ें हैं। राजा द्वारा लिखे इस गाने के भावपूर्ण बोल में अदन द्वारा रचित दिल को छू लेने वाला संगीत है।शुष्मिता सिंह और माही संधू की उपस्थिति इस प्रोजेक्ट के आकर्षण को और बढ़ा देती है, जिनके अभिनय ने कहानी में एक भावपूर्ण गहराई ला दी है। यह संगीत वीडियो राजस्थान में फिल्माया गया है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन संदीप विर्क ने किया है।
निंजा ने कहा, मैं सचमुच यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक हीर से कैसे जुड़ते हैं। यह गीत केवल धुन के बारे में नहीं है। यह प्रेम, लालसा और मौन त्याग की कहानी है। हीर मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह उन भावनाओं को दर्शाती है जिन्हें हम सभी महसूस करते हैं लेकिन अक्सर अनकहा छोड़ देते हैं।
