नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता)। घरेलू जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल और गेहूं के भाव गिर गये। गुड़-चीनी और अधिकतर खाद्य तेलों में भी नरमी रही। दालों दालों में मिला जुला रुख देखा गया।
विदेशों में खाद्य तेलों में तेजी रही। मलेशिया के बुरसा मलेशिया में पाम ऑयल में जबरदस्त तेजी रही। अक्टूबर का वायदा 106 रिंगिट चढ़कर 4,316 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिका में सोया तेल का दिसंबर वायदा भी 0.69 प्रतिशत की बढ़त में 56.54 डॉलर बोला गया।
घरेलू थोक बाजारों में माँग कमजोर रहने से अनाजों में चावल की औसत कीमत 22 रुपये गिरकर 3,817 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं करीब तीन रुपये टूटकर 2,812 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी पांच रुपये सस्ता होकर औसतन 3,280 रुपये के भाव रहा।
अधिकतर खाद्य तेलों में नरमी रही। हालांकि सरसों तेल 87 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। मूंगफली तेल 60 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। सोया तेल भी दो रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ। वनस्पति 28 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल में 20 रुपये की गिरावट रही। पाम ऑयल भी 20 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा। दलहन बाजार में चना दाल छह रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। वहीं, उठाव बढ़ने से तुअर दाल 12 रुपये से ज्यादा महंगी हो गयी। उड़द दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई जबकि मसूर दाल में 16 रुपये की नरमी रही। वहीं, दाल मूंग में भी नौ रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गयी।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 10 रुपये से ज्यादा टूट गये। चीनी भी तीन रुपये प्रति क्विंटल से अधिक सस्ती हुई।
