बिजली के स्मार्ट मीटर से स्मार्ट लूट

भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में स्मार्ट मीटरों के कारण बिजली बिलों में भारी वृद्धि और जबरन मीटर स्थापना की शिकायतों को लेकर इसे आम जनता पर आर्थिक अत्याचार करार देते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

पटवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट टिप्पणी के बावजूद बिजली कंपनियाँ उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। 300 से 600 तक का बिल अब 6,000 से 20,000 तक पहुँच रहा है। उन्होंने इस स्थिति को ‘स्मार्ट लूट’ बताया।

उन्होंने भोपाल और जबलपुर में स्मार्ट मीटरों में ब्लास्ट और आगजनी की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उपभोक्ताओं में भय पैदा कर दिया है। पटवारी ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली निजी और विदेशी कंपनियों की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने सरकार से जबरन मीटर लगाने पर रोक, तकनीकी जांच, विवादित बिलों की समीक्षा और पारदर्शिता की माँग की। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Next Post

शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा बीनागंज में इको क्लब प्रभारी डॉ. रेखा सिंह के द्वारा पौधारोपण

Fri Jul 18 , 2025
चाचौड़ा।शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा बीनागंज में इको क्लब के तत्वाधान में आज पौधारोपण कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर आर पी मीना मौजूद रहे कार्यक्रम में कार्यालय प्रमुख मनोज सिंह सिकरवार व समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे इको क्लब प्रभारी […]

You May Like