बरसते पानी के बीच निकली नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वागत यात्रा, शहर उमड़ा

ग्वालियर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज दोपहर तिरूपति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह प्रथम ग्वालियर आगमन है । इस अवसर पर उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शहर में स्वागतोपरांत अपराह्न में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अटल सभागार में स्वागत समारोह में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

*इन मार्गों से गुजरे प्रदेशाध्यक्ष,*

हेमंत खंडेलवाल रेलवे स्टेशन से थाना रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकी, होटल आनंद भोज, बस स्टैंड तिराहा, डी.बी मॉल, होटल चंद्रलोक, होटल चोटीवाला, मिलन एन.सी.सी गेट, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, यूनेस्को म्यूजिक, न्यू रेस्ट हाउस गेट, होटल तानसेन, सिटी सेंटर गेंट्री के नीचे, सेंट्रल पार्क होटल, कोठारी संस, वुडलैंड शोरूम, जीवन ज्योति नेत्रालय, बीबा शोरूम, होटल फॉर्च्यूना, फॉरेंसिक ऑफिस, एस.पी. ऑफिस मेन गेट, एसपी ऑफिस गेट नं 2, आकाश कोचिंग एच.डी.एफ.सी, आई.सी.सी बैंक, अलकनंदा टावर, स्केचर्स शोरूम, मेट्रो शोरूम, श्री हनुमान जी मंदिर, राजमाता चौराहा से होते हुए अटल सभागार पहुंचे। इन स्थानों पर विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वार हेमंत खंडेलवाल का स्वागत किया गया। सड़कों पर जाम की स्थिति रही।

Next Post

बदमाशों के शौक बने लूट का कारण, खजराना पुलिस ने चंद घंटे में किया खुलासा

Thu Jul 17 , 2025
शुभ लाभ टावर के पास युवक से लूट, सीसीटीवी से पहचान कर तीन आरोपी दबोचे, मोबाइल-पर्स और नकद बरामद इंदौर. लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश ज्यादा देर तक पुलिस की पकड़ से दूर नहीं रह सके. खजराना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को […]

You May Like