बंधौरा लूटकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी अंतर्गत मलगा मुख्य मार्ग पर 8 जुलाई की रात कियोस्क संचालक अमित कुमार शाह से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। लौटते समय तीन नकाबपोशों ने उनसे 26,800 रुपए नकद, रजिस्टर, बायोमैट्रिक डिवाइस, दो चाबी, विवो मोबाइल और एक अन्य मोबाइल लूट लिया। बाद में एक अन्य व्यक्ति बाइक से आकर आरोपियों को फरार करवा ले गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी अभिषेक रंजन व एसडीओपी केके पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कर्सुआराजा से नितीष कुमार शाह और संजय साकेत उर्फ रावण को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक लाख नगद, पांच मोबाइल, बाइक सहित करीब 2.4 लाख का सामान बरामद किया गया। फिलहाल तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Next Post

धन तलाव घाट पर हादसा: टाइल्स से भरा ट्रक पलटा, राहगीरों में मची लूट की होड़

Wed Jul 16 , 2025
देवास। इंदौर-बैतूल हाईवे पर स्थित धन तलाव घाट पर बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक टाइल्स से भरा हुआ था, और हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया वह न सिर्फ चौंकाने वाला था, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के […]

You May Like