श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में उमडी भक्तों की भीड

झाबुआ। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को इंद्र देवता भी मेहरबान हुए और दोपहर तक बारिश की रिमझिम बौछार से मौसम को खुशनुमा बनाया। शहर सहित अंचल के शिव मंदिरों में भक्तों की दर्शन-पूजन के लिए भीड़ देखने को मिली। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं का अलसुबह से लेकर दोपहर तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। इस दौरान शिवालयों मंे ‘‘ऊ नमः शिवाय, हर-हर महादेव’’ बम बम भोले के स्वरं भी गूंजायमान हुए। दिनभर अंचलवासी शिव भक्ति, पूजा-अर्चना एवं आराधना में रमे रहे। सावन माह का पहला सोमवार शिव भक्तों के लिए विशेष दिन रहा। शिव भक्तों का प्रातः काल से ही शिवालयों में पहुंचना आरंभ हो गया, जहां उन्होने जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक, मंत्रों उच्चारण, जप, आराधना, पूजन, पाठ किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को विधि विधान से पूजन कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दुग्ध अर्पण किया व मिठाई का भोग भी लगाया। शहर के डीआरपी लाईन स्थित श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर मंे अलसुबह से ही महिलाओं का पूजन की थालियां सजाकर दर्शन-पूजन के लिए आना शुरू हो गया। महिलाओं ने गोपेश्वर महादेवजी की जल, दूध, पंचामृत से अभिषेक कर पुष्पों से पूजन की। मंदिर में शिवजी के समुधर गीत गूंजायमान हुए।

Next Post

सुनार नदी किनारे मिले गौ वंश के अवशेष,पुलिस ने अवशेष को जांच के लिए भेजा सागर

Mon Jul 14 , 2025
दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुनार नदी किनारे मंदिर समीप सोमवार की सुबह गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया. हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने गौ हत्या की बात कहते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.तत्काल पुलिस को सूचना दी, […]

You May Like