तेन्दूपत्ता तोडऩे गई दो महिलाओं पर सुअरों ने किया अटैक

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा घायल महिलाओं का उपचार

सिंगरौली : तिनगुड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के फुलझर जंगल में तेन्दूपत्ता तोडऩे गई दो महिलाओं पर जंगल जानवर सुअर ने हमला बोलकर लहुलुहान करते हुये गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिलाओं का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में चल रहा है। यह घटना आज दिन गुरूवार की दोपहर 12 बजे की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम तेन्दुहा निवासी मानकुमारी सिंह उम्र 35 वर्ष एवं फुलझर निवासी बूटी सिंह उम्र 45 वर्ष हमेशा दिनों की तरह आज दिन गुरूवार की दोपहर फुलझर के जंगल में तेन्दूपत्त तोडऩे गई हुई थी।

जहां अचानक जंगली जानवर सुअर ने दोनो महिलाओं पर अटैक करते हुये लहुलुहान कर गंभीर रूप से घायलकर भाग गये। बताया जा रहा है कि जब महिलाओं ने शोर सराबा किया। अन्य लोग भी तेन्दूपत्ता तोडऩे गये थे। हल्ला गुहार करने पर जानवर भागे। लेकिन तब तक महिलाओं के शरीर के कई हिस्सों में हमला कर चुके थे। वही इसकी जानकारी वन विभाग अमले को दिया गया। साथ ही साथ एम्बुलेंस को भी जानकारी दी गई। किन्तु जब एम्बुलेंस नही पहुंची तो घायलों को उपचार के लिए निजी वाहन से स्थानीय जिला पंचायत सभापति राय सिंह मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में ले जाकर भर्ती कराया।

Next Post

पिकअप एवं ट्रैक्टर में टक्कर, डेढ़ दर्जन श्रमिक घायल

Fri May 17 , 2024
आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों क ी हालत नाजुक, सीधी-बैढऩ रेफर, तेन्दूपत्ता तोडऩे जा रहे थे श्रमिक, सरौंधा में हुआ हादसा सिंगरौली : कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के सरौंधा शिव चौराहा के पास पिकअप एवं ट्रैक्टर वाहन के बीच हुई आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट […]

You May Like