सतना में बिजली गिरने से तीन की मौत, पांच घायल

सतना 22 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझगवां विकास खंड के सेहा के जंगल में आज विजली गिरने से दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल है। जिन्हें मझगवां के सामुदायिक केंद्र मे दाखिल कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार संभवतः लकड़ियां लेने यह सभी जंगल गये लोग थे। इस बीच प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गये। इस घटना में गाज के गिरने के कारण कुसुमा सिंह और चंपा सिंह नामक दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमोद सिंह की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।
इसी तरह कोलगवां थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर में बिजली गिरने से अंबुज कोल निवासी धवारी की मौत हो गई।

Next Post

पुलिस ने एक ट्रक चालक का शव किया बरामद

Sat Jun 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शिवपुरी, 22 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नए फोरलेन बायपास के पास काटमाई बस्ती के निकट से पुलिस ने आज एक ट्रक चालक का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया […]

You May Like

मनोरंजन