गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सीधी। थाना बहरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 17 किलो 544 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। गांजा की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए है। वहीं मौके से एक बिना नंबर की पिकअप वाहन कीमत 12 लाख और मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपए भी जब्त किया गया है। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 14.60 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने ग्राम चंदवाही के पास घेराबंदी की। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध वाहन आते दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति झाड़ियों का लाभ उठाकर भाग गया, जबकि वाहन चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नीरज कुमार रावत पिता रामप्रकाश रावत उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पड़खुड़ी नं. 01 थाना जमोड़ी, जिला सीधी बताया। वहीं फरार हुए व्यक्ति की पहचान राघवेन्द्र जायसवाल, निवासी पड़खुड़ी नं. 01 के रूप में हुई है, जो पिकअप वाहन का मालिक भी है। वाहन की तलाशी में 17.544 किलोग्राम अवैध गांजा मिला जिसे जप्त किया गया ।साथ ही परिवहन मे प्रयुक्त एक बिना नंबर पिकअप वाहन तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फ़ोन, सभी सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी नीरज रावत को धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपी राघवेन्द्र जायसवाल की तलाश की जा रही है।

Next Post

90 Km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी मेट्रो, सुभाष नगर से एम्स तक ट्रायल 

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल।राजधानी में सोमवार को मेट्रो का ट्रायल किया गया. सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन तक पूरे प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रायल रन के दौरान 90 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति हासिल की गई. भोपाल मेट्रो के पीआरओ हिमांशु ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार के दिन शहर […]

You May Like