ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर धराए

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने पेपर ट्रेड लिंक के पास पोलोग्राउंड क्षेत्र में दबिश देकर दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 15.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है.एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में 23 वर्षीय नीरज गोस्वामी , निवासी राज नगर और 25 वर्षीय मनीष बजाजनिवासी नगिन नगर शामिल हैं.

पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे खुद भी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए सस्ते दामों पर ब्राउन शुगर खरीदकर शहर में ऊंचे दामों पर नशे के लती लोगों को बेचते थे. एडीसीपी का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेरा. तलाशी लेने पर उनके पास से नशे की खेप के अलावा दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की. दोनों के खिलाफ थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर कर पुछताछ की जा रही है.

Next Post

छात्रों ने सीखी ऑनलाइन ठगी से बचने की बारीकियां

Sat Jul 12 , 2025
इंदौर: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कोचिंग क्लास में आयोजित इस सत्र में करीब 250 प्रतियोगी छात्रों को सायबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों […]

You May Like